फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिले में लक्ष्य की 154 प्रतिशत हुई धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सरकारी समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए जिले में खोले गए धान खरीद केंद्रों पर किसानों ने खूब धान बेचा है। जिले में इस बार लक्ष्य से 154.78 प्रतिशत धान की खरीद हो गई। 438 किसानों ने इस बार धान खरीद योजना का लाभ उठाया।
विज्ञापन

जिले में धान की खरीद के लिए इस बार 23 क्रय केंद्र खोले गए। शासन से खरीद के लिए 2000 मीट्रिक टन लक्ष्य निर्धारित किया गया। सरकार ने किसानों को फसल का अच्छा भाव दिलाने के लिए कॉमन धान का भाव 2183 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया। बाजार में बासमती चावल के दाम अच्छे रहे, लेकिन कॉमन चावल के दाम कम रहे। फसल का भाव कम रहने से मायूस किसानों का रुझान सरकारी खरीद केंद्रों की ओर हो गया। लक्ष्य का 154.74 प्रतिशत धान की खरीद की गई। धान खरीद में खाद्य विभाग इस बार सबसे अव्वल रहा। इस विभाग ने अपने 1400 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 2384.300 मीट्रिक टन धान की खरीद की। जबकि पीसीएफ ने अपने 570 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 707.186 प्रतिशत धान खरीदा। धान खरीद में केंद्रीय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम फिसड्डी साबित हुई। इस एजेंसी ने 30 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 3.400 मीट्रिक टन धान खरीदा।

वर्जन
जिले में इस बार धान की खरीद अच्छी हुई। पिछले साल से अधिक धान इस बार खरीदा गया है। लक्ष्य का 154 प्रतिशत से अधिक धान खरीदा गया। - अरुण कुमार त्रिपाठी, डीआरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें