फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राम लला प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में किन्नरों ने बांटी खिचड़ी व गर्म वस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से समाज का हर वर्ग प्रसन्न नजर आ रहा है। मकर संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर किन्नरों ने गंदा नाला क्षेत्र में खिचड़ी वितरण एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम मा आयोजन किया। किन्नर 20 जनवरी को अयोध्या भी जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रमों का शुभारंभ हो गया है। इन कार्यक्रमों में लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लेने लगे हैँ। अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य मोहम्मद आरिफ उर्फ पूजा किन्नर ने गंदा नाला क्षेत्र में खिचड़ी वितरण एवं माल गोदाम चौराहा क्षेत्र में कंबल एवं शॉल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। किन्नर समाज के इस कार्यक्रम में कासगंज एवं एटा जिले भर के किन्नर जुटे। पूजा किन्नर ने बताया कि कासगंज व एटा जिले के किन्नर 20 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर बधाई गाएंगे। इस दौरान प्रीती, निशा, नजराना, बसंती, बिटिया, फूली, बब्ली, सन्नो, शालू, तबस्सुम, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें