फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दबंग ने दो सगे भाइयों को चाकू से गोदा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सहजन में सोमवार की रात्रि बच्चों के विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो सगे भाईयों पर चाकू से हमला बोल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू के प्रहार से दोनों के गंभीर चोटें आईं। एक के मुंह में गंभीर चोट है और एक की आंख पर। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र से दोनों को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे नगला सहजन में ग्रामीण शिवशरण अपने घेर में पशुओं के पास लेटा था। तभी उसे सूचना मिली की उसकी पत्नी रश्मि को उसका पड़ोसी मुकेश पीट रहा है। सूचना पर शिवशरण और उसका भाई कल्लू मौके पर पहुंचा तो आरोपी मुकेश ने दोनों भाईयों पर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू के प्रहार से दोनों गंभीर घायल हो गए और उनके गंभीर चोटें आ गईं। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें