फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा पर तेंदुआ का हमलाः घर के बाहर सो रही थी, हाथ व चेहरों पर आए गंभीर जख्म, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी

Tue, 07 Mar 2023 09:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में तेंदुआ के हमले से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। घर के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ का तलाश कर रही है।
विज्ञापन
तेंदुआ (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में घर के बाहर सो रही वृद्धा पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। तेदुंआ के हमले से घायल वृद्धा चीख पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ को देखकर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। वृद्धा की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


मामला अमांपुर थाना क्षेत्र के नगलागढ़ी गांव का है। हमले का शिकार गांव निवासी श्यामवती (69) हुई हैं। श्यामवती के पुत्र दिनेश गिरी ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे घेर में उनकी मां सो रहीं थीं। तभी अचानक चीख-पुकार की आवाज आई। चीख-पुकार सुनकर उनका भतीजा मुरारी मौके पर पहुंचा। तेंदुआ देखकर वह भी घबरा गया और शोर मचाने लगा। 

वृद्धा के हाथ व चेहरों पर आए गंभीर जख्म

शोर मचने पर परिवार व गांव के लोग भी आ गए। भीड़ को देखकर तेंदुआ खेतों की ओर भाग गया। लहूलुहान अवस्था में पड़ी मां को एंबुलेंस से अमांपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनके हाथ व चेहरों पर गंभीर जख्म हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। 

वन विभाग की टीम ने अकेले न रहने की सलाह दी 

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लोगों को अकेले न रहने की सलाह दी। अभी वन विभाग की टीम इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है कि यह हमला तेंदुआ का है या किसी अन्य जानवर का। घायल के पुत्र दिनेश गिरी ने वन विभाग को घटना की लिखित शिकायत दी है। वन विभाग के अधिकारी ने शाम के समय मौके पर पहुंचकर जांच की।

आसपास के गांव में अलर्ट जारी

डिप्टी रेंजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि नगला गढ़ी में एक वृद्धा पर तेंदुआ द्वारा हमला करने की सूचना मिली थी। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची थी। ग्रामीणों से बात करके जानकारी ली गई। उन्हें बचाव के तरीकों को लेकर जागरूक किया गया। आसपास के गांव में भी अलर्ट किया गया है। तेंदुआ अभी कहीं दिखाई नहीं दिया है। हमला तेंदुआ का है या किसी अन्य जानवर का यह जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें