फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, पहुंची पुलिस... चिता से उठवा ली विवाहिता की लाश; पति गिरफ्तार

Wed, 31 Jan 2024 02:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ससुराल वाले विवाहिता की मौत के बाद अंतिम संस्कार कर रहे थे। उसी दौरान मायका पक्ष के लोग पुलिस लेकर पहुंचे। पुलिस ने जलती चिता से लाश के अवेशष लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव गजौरा में एक विवाहिता की हत्या करके पति व ससुरालीजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेष बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता की मां ने पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


रंजना और उसके पति हरीश चंद्र के बीच आए दिन झगड़ा और मारपीट होती थी। आरोप है कि विवाहिता को फंदा लगाकर पति ने हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस व विवाहिता के मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ग्रामीण की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और चिता से अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। 

सूचना पर विवाहिता की मां दिन्ना देवी निवासी गडिय़ा शाहपुर थाना हजरतपुर जनपद बदायूं को सूचना दी गई। मां ने बताया कि रंजना की शादी हरीशचंद्र से करीब दो साल पूर्व की थी। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हरीशचंद्र रंजना की पिटाई कर उत्पीड़न करता था। कई बार समझाया गया, लेकिन नहीं माना और बेटी की हत्या कर दी। दिन्ना देवी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पति हरीशचंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या की तहरीर मिली है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। जले हुए शव के अवशेष पोस्टमार्टम को भेजे हैं। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें