कासगंज के रोडवेज बस स्टैंड पर बस में सवार होने को मशक्कत करती महिला यात्री ।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सहालग और सोरोंजी में मेला मार्गशीर्ष स्नान के कारण बस स्टैंड पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। भीड़ के चलते बसें कम पड़ गईं। घंटों इंतजार के बाद बस मिल सकी। बस में सीट पाने के लिए यात्रियों को दम लगाना पड़ा।
इन दिनों सहालग का सीजन है। इनमें शामिल होने के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। वहीं सोरोंजी में मेला मार्गशीर्ष में स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग हरि की पौड़ी के लिए निकले। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ गई। चुनाव ड्यूटी में 8 बसों के जाने से पहले से किल्लत थी। अब समस्या और बढ़ गई। यात्रियों को गंतव्य तक जाने बसों के लिए खासा इंतजार करना पड़ा। स्टैंड से अधिक यात्री बाहर बसों के इंतजार में रहे। बस आते ही उसमें जगह पाने केे लिए लोग दौड़ पड़ते। बस में जगह पाने में इन्हें खासी मशक्कत करनी पड़ी।