फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइकों की भिड़ंत में पिता की मौत, पुत्र की हालत गंभीर, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली(कासगंज)। अलीगंज हाईवे स्थित श्याम पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पिता की मौत हो गई। पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र के जिजोर निवासी अरुण दीक्षित (45) अपने पुत्र विवेक दीक्षित के साथ बाइक पर पटियाली क्षेत्र के गांव रतनपुर जा रहे थे। हाईवे स्थित श्याम पेट्रोल पंप के निकट सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। यहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पिता ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। विवेक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। पुलिस ने अरुण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें