फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम बोलीं, सीएमओ और एसीएमओ का रोका जाए वेतन, कार्यों की धीमी प्रगति से थीं नाराज

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में निर्देश देतीं जिलाधिकारी हार्षित? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। इस दौरान ऑनलाइन फीडिंग और अन्य कार्यक्रमों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी( एसीएमओ ) और प्रभारी चिकित्साधिकारी ( एमओआईसी) पटियाली के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। जनजागरूकता के लिए धर्मगुरुओं और समाजसेवियों का भी सहयोग लिया जाए। बच्चों के टीकाकरण में सहयोग करने वाले 40 समाजसेवियों और धर्म गुरुओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में 60 नई आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाना है। निष्क्रिय आशाओं को चिह्नित करें। स्टाफ नर्सों, एएनएम को दोबारा नियोजित करने के लिए उपकेंद्रवार एएनएम की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होेंने प्राइवेट संस्थानों में होने वाले प्रसवों की जांच कराने के लिए भी कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली और कासगंज विकास खंड के ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 1069 परिवार बच्चों को खसरा, चेचक, काली खांसी आदि का टीकाकरण कराने से मना करते हैं। इन्हें जागरूक किया जाए। 14 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में से मात्र 4 हैंडओवर होने बाकी हैं। इनको लेकर जल्द कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा में 4 अवैध प्रसव केंद्र सील हुए
बैठक में बताया कि गंजडुंडवारा में 4 अवैध प्रसव केंद्र सील किए गए हैं। 3 के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। सहावर में 3 अवैध प्रसव केंद्रों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पटियाली में 2 अवैध प्रसव केंद्र सील किए गए हैं। एक पर एफआईआर दर्ज हुई। 8 को नोटिस दिए गए। सोरों में 8 तथा सिढ़पुरा में 5 अवैध प्रसव केंद्रों को नोटिस दिया गया। एक को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें