फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
रोटावेटर की चपेट में आने से हुई युवक की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली/गंजडुंडवारा। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव नवाबगंज नगरिया में रोटावेटर से खेत की जोताई के दौरान किसान की मौत हो गई। पुलिस मामले को हादसा बता रही है। मृतक किसान के पिता ने ट्रैक्टर स्वामी और चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

हादसा सोमवार दोपहर को हुआ। गांव के बदन सिंह के खेत की जोताई चल रही थी। इसी दौरान देवेंद्र (32) निवासी नवाबगंज नगरिया रोटावेटर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
पिता नरेश ने आरोप लगाया कि देवेंद्र खेत की मेड़ पर बैठा हुआ था। तभी ट्रैक्टर स्वामी रामगोपाल व अज्ञात चालक ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए देवेंद्र की ओर मोड़ दिया। इससे वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। उन्होंने रामगोपाल और अज्ञात चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, चौकी इंचार्ज आबिद कुरैशी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया यह दुर्घटना है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
पटियाली। देवेंद्र मजदूरी कर परिवार का पोषण करता था। उसके पास खेतीबाड़ी की जमीन नहीं थी। न ही पक्का मकान है। देवेंद्र के दो बेटियां हैं। एक 6 वर्ष और और दूसरी पांच वर्ष की है। इन दोनों बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी प्रीती देवेंद्र की मौत के बाद सदमे में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें