फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: दिवाली पर जलने से पहले फुस्स हो गए ई-रिक्शा चालकों के अरमानों के पटाखे, पुलिस ने यह लगाया प्रतिबंध

विज्ञापन
कासगंज: नदरई गेट बाजार में गली जौरा भौंरा के निकट लगे जाम में फंसे लोग व वाहन। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। धनतेरस, दिवाली पर्व को देखते हुए एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने ई-रिक्शे का बाजारों में पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। यह व्यवस्था धनतेरस से भाईदूज तक कायम रहेगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए बाजारों में भीड़ चल रही है। धनतेरस, दिवाली पर्व पर यह भीड़ और बढ़ेगी। इससे यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। ई-रिक्शा बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। ई-रिक्शा का रूट सर्कुलर रोड से बिलराम गेट, बस अड्डा, मालगोदाम चौराहा व रेलवे स्टेशन तक रहेगा। भारी वाहनों का प्रवेश भी रात्रि 10 बजे के बाद राज कोल्ड स्टोरेज तिराह से हो सकेगा। भारी वाहन नदरई तिराहे से राज कोल्ड स्टोरेज तिराहे मार्ग से निकलेंगे। अलीगढ़ के अतरौली मार्ग पर रात्रि 10 बजे भारी वाहनों का आवागमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें