फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साइकिल से तीर्थ नगरी पहुंचा विदेशी श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। इस सदी का सनातन का सबसे बड़ा पर्व प्रयागराज महाकुंभ आकृष्ट कर रहा है। साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ जाते समय नीदरलैंड के श्रद्धालु तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी व मंदिरों के दर्शन करने के लिए रुका।यहां हरि की पैड़ी, भगवान वराह के किए दर्शन किए। गंगा वराहगण सभा की ओर से विदेशी तीर्थ यात्री को सम्मानित कर तीर्थ की महिमा बताई गई। तीर्थनगरी पहुंचे नीदरलैंड निवासी आदरीया ने बताया साइकिल से दिल्ली के रास्ते होते हुए तीर्थनगरी सोरोंजी शूकरक्षेत्र पहुंचे है। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करते हुए वह उत्तराखंड केदारनाथ चार धाम यात्रा करेंगे। तीर्थ नगरी पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम हरि की पैड़ी, गोस्वामी तुलसीदास एवं भगवान वाराह के दर्शन किए । वराह मंदिर में गंगा वराह गण सभा के मुकेश निर्भय, आकाश उपाध्याय ने विदेशी श्रद्धालु आदरिया को सम्मानित किया और तीर्थ के बारे में जानकारी दी। दर्शन करने के बाद वह बरेली की ओर साइकिल से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें