फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, अलीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के मिशन चौराहा पर कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। मामले में पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।गंगेश्वर कालोनी निवासी मयंक रविवार की रात्रि मिशन चौराहे पर गया हुआ था। तभी उसकी कहासुनी विकास और उसके साथी से हो गई। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसे रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में जा लगी। आरोपी गालीगलौज करते हुए मौके से भाग गए। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस ने पुलिस और युवक के परिजन को दी। पुलिस ने घायल मयंक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक अजीत चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।
विज्ञापन

एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तारी कर घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें