फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो25मृतक युवक धर्मेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : credit
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना के गांव नगला मोती में शनिवार की देर रात युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक रात में दिल्ली से अपने गांव लौटा था। गांव नगला मोती निवासी धर्मेंद्र (24) दिल्ली में मजदूरी करता था। वह शनिवार की रात घर आया था। उसके चचेरे भाई उमेश कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र ने रात 1:45 बजे घर में अंधेरा होने पर लाइट जलाने के लिए स्विच ऑन कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के दो बच्चे है। इनमें बड़ी बेटी सिरिया (5) और बेटा आरब (2) का है। धर्मेंद्र की मौत के बाद उसकी पत्नी आरती व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें