फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: क्लबफुट बीमारी के लिए डॉक्टरों किया गया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्लबफुट बीमारी पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए जिला अस्पताल पर चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया। जिससे समय पर पीड़ित बच्चों को इलाज मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन अनुष्का फाउंडेशन ने किया।मास्टर ट्रेनर डॉ. तुफैल अहमद ने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहिताश, डॉ. कृष्ण अवतार के साथ क्लबफुट बीमारी को लेकर मंथन किया। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि भारत में 800 में से एक बच्चा इस बीमारी का शिकार होता है। इस बीमारी में नवजात बच्चों में पेरों के टेढ़ापन होता है। समय से इलाज हो तो बीमारी का इलाज संभव है। इलाज के बाद बच्चों को दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अनुष्का फाउंडेशन बीमारी को लेकर लोगों में जागरूक रही है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों के पैरों पर शुरू से ध्यान दिया जाए तो यह बीमारी समय पर पकड़ में आ जाती है। कार्यक्रम के दौरान 23 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बीमारी के लक्षणों के बारे में अभिभावकों को बताया गया। इस दौरान सुपर विजन अनुष्का फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर मेल्विन, विशाल सक्सेना, कौशल सिंह, कॉस्टिंग तकनीशियन शीशपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें