फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: काली नदी के किनारे खेत में मिला लापता किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र में छह दिन से लापता किशोर का शव काली नदी के किनारे एक खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ग्राम ढूढरा निवासी भोला (15) पुत्र पप्पू 12 मई को घर से कहीं चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं आया तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी आस-पास के गांव में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। किशोर के लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीण जवर सिंह ने उसका क्षत-विक्षत शव काली नदी के किनारे एक खेत में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे उसके पिता ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। शिनाख्त हो जाने पर उसके शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें