फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उज्बेकिस्तान में आर्म रेसलिंग में प्रक्ष दिखाएंगे पंजे का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर के प्रक्ष जादौन उज्बेकिस्तान के होने वाले एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशियाई चैंपियनशिप 18 से 25 नवंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद शहर में आयोजित की जा रही है। एशियाई आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में 45 देश के आर्म रेसलर प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के प्रक्ष सिंह जादौन का चयन भारतीय आर्म रेसलिंग टीम में हुआ है। उन्होंने पिछले वर्ष एशियाई आर्म रेसलिंग संघ की ओर से आयोजित निर्णायक की परीक्षा भी पास की थी। प्रक्ष ने बताया कि उन्हें आर्म रेसलिंग अन्य खेलों से अधिक पसंद है। उन्होंने कहा कि वह अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयत्न करेंगे। प्रक्ष की मां सरिता सिंह ने कहा कि मेहनत और समर्पण से ही उसे देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग संघ के सचिव डॉ. प्रवीण जादौन ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें