फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज से चलेगी कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन

Sat, 22 Mar 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज जंक्शन रेलवे स्टेशन ।
विज्ञापन
कासगंज। कानपुर में ब्रिज पर मरम्मत कार्य के चलते कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। अब यह ट्रेन रविवार से अनवरगंज-कानपुर के लिए जंक्शन से शाम के समय रवाना होगी। इससे कानपुर जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। कानपुर सेंट्रल में ब्रिज पर 20 मार्च से मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके चलते 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे ने कासगंज जंक्शन से लखनऊ की ओर आने-जाने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया था वहीं अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। ट्रेन के निरस्त होने से लोगों को कानपुर की ओर सफर करने में काफी परेशानी होती है। रेलवे ने ट्रेन संख्या 55345-46 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को कानपुर अनवरगंज तक चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 23 मार्च को कासगंज जंक्शन से शाम 4 बजे अनवरगंज-कानपुर के लिए रवाना होगी। वहीं अनवरगंज से सुबह 7:30 चलकर दोपहर 3:20 बजे कासगंज पहुंचेगी। ट्रेन का संचालन होने से इस मार्ग पर लोगों का सफर आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें