फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हत्या के उद्देश्य से मजदूर का कार में डालकर किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के मोहल्ला अशोक नगर से एक मजदूर को कार में डालकर हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण किया। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। मामले में पत्नी ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मजदूर को बरामद करने के प्रयास कर रही है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।मोहल्ला अशोकनगर रेलवे लाइन पार निवासी ओमपाल रविवार की सुबह अपने घर से मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। परिजन ने उसकी तलाश शुरु कर दी। तलाश के दौरान जानकारी हुई कि एक क्लीनिक के सामने से कुछ लोग कार में डालकर उसका अपहरण कर ले गए हैं। क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा चेक किए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज को ले लिया। वहीं ओमपाल की पत्नी राधा ने घटना की जानकारी देते हुए तहरीर संजीव और राजीव के खिलाफ दी। पत्नी का आरोप है कि रंजिश के चलते दोनों उसके पति को हत्या करने के उद्देश्य से अपहरण कर ले गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उसे बरामद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें