फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज : कीटनाशक का छिड़काव करने में गई युवक की जान,मूंगफली की फसल में कर रहा था छिड़काव, नहीं लगाया था मास्क, सांस के साथ दवा शरीर के अंदर जाने पर बिगड़ गई थी हालत

Tue, 16 May 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर इलाके के गांव नगला मईंया में सोमवार सुबह कीटनाशक का मूंगफली की फसल में छिड़काव करते समय युवक की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छिड़काव के दौरान मास्क न लगाने से जहरीली दवा सांस के साथ शरीर में पहुंचने से यह नौबत बनी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अर्पित (19) पुत्र मुनेंद्र सिंह निवासी नगला मईंया सुबह अपने खेत में मूंगफली की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। छिड़काव के दौरान न मुंह पर कपड़ा बांधा था और न ही मास्क लगाया था। इस दौरान कीटनाशक सांस के सहारे शरीर में पहुंच गया। तबीयत असामान्य लगने पर अर्पित घर लौट आया। यहां आकर नहाया। कीटनाशक का असर बढ़ने पर तबीयत बिगड़ती चली गई। इस पर परिजन उसे अमांपुर के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। यहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने पर युवक का गंभीर अवस्था में इलाज किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। मां मंगो देवी, छोटी बहन अंजली व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।


रविवार को बड़े भाई ने किया था छिड़काव
मूंगफली के खेत में रविवार को अर्पित के बड़े भाई अनुराग ने कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था। अनुराग ने इस दौरान मुंह और नाक पर कपड़ा बांध लिया था। छिड़काव के दौरान एक क्यारी छूट गई थी। इसी में छिड़काव के लिए अर्पित सुबह पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें