फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीमगंज टीले पर ग्रामीणों को मिले दो और प्राचीन पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर से दस किलोमीटर दूर स्थित गांव करीमगंज के टीले से बुधवार को बच्चों ने दो प्राचीन पत्थर निकाले हैं। बच्चे उन्हें अपने साथ ले गए। ग्रामीणों ने उनके फोटो खींच लिए हैं।
विज्ञापन

करीमगंज में टीले से प्राचीन पत्थर मिल रहे हैं। बुधवार को तीसरी बार बच्चों ने यहां से दो प्राचीन पत्थर निकाले। दरअसल पहले दिन जो प्राचीन पत्थर बच्चों को मिले थे वे संकिसा से आए लोगों ने पांच सौ से एक हजार रुपये में खरीद लिए थे। इसके बाद से यहां बच्चे कुछ रुपयों के लालच में प्राचीन पत्थर खोज रहे हैं। बुधवार को कुछ बच्चे हाथ में खुरपी व अन्य सामान लेकर टीले के आसपास मिट्टी खोदकर प्राचीन पत्थर ढूंढने में जुटे रहे।
बच्चों को दो काले पत्थर मिले हैं। अंडाकार इन छोटे-छोटे पत्थरों पर सफेद रंग से लकीरें बनी हुई हैं। बच्चों को मिले प्राचीन पत्थरों की ग्रामीणों ने फोटो ली हैं। यह फोटो उन्होंने ‘अमर उजाला’ को उपलब्ध कराई हैं। इधर जिला प्रशासन ने टीले को सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें