आगरा। वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया व आगरा इकाई ने सिकंदरपुर स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल खेल मैदान में कराटे खिलाड़ियों की पीली, नारंगी एवं नीली पट्टी परीक्षा कराई। इकाई के महासचिव पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि मुख्य परीक्षक सेंसई जयवीर सिंह ने खिलाड़ियों के कौशल का परीक्षण किया। 35 कराटे खिलाड़ियों ने पट्टी परीक्षा उत्तीर्ण की। खिलाड़ियों को पट्टियां व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान एकेडमिक डायरेक्टर अमृता यादव, डॉ. नवीन बलूनी, डॉ. ललितेश यादव, डॉ. संजय बंसल, राहुल पालीवाल, डॉ. सत्यदेव पचौरी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।