फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराटे खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित किए गए ​खिलाड़ी
विज्ञापन
आगरा। आर्य समाज, विभव नगर में 44वें वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस पर कराटे खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जापान कराटे दो शोटो रयू इंटरनेशनल (इंडिया) से जुड़े इन खिलाड़ियों ने कोच निर्मल गोस्वामी के नेतृत्व में हाल ही में गाजियाबाद और ऋषिकेश में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इनमें रेयांश, व्योम, विराट, लवली, वान्या, ओमान्या, गुंजन, प्रांजल, वृतम्, वैष्णवी, कुशाग्र, युवराज, अर्पिता और आशिका कुशवाह शामिल रहे। स्वामी विश्वानंद सरस्वती ने युवाओं को अनुशासन, संस्कार और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्था के प्रधान ललित खंडेलवाल, प्रेम सिंह रजावत, अश्वनी चौधरी, अरविंद मेहता, रमाकांत सारस्वत और राकेश तिवारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें