फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मौनी बाबा के भंडारे में किया कन्या-ब्राह्मण पूजन

Sun, 11 Jan 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
नगला जग्गे में शिवा आश्रय पर भंडारे में प्रसादी ग्रहण करते श्रद्धालु फोटो स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। नगला जग्गे स्थित शिवा आश्रम के पीठाधीश्वर, यज्ञ शिरोमणि स्वामी शोभानंद भारती उर्फ मौनी बाबा ने 21 दिन का जल अनुष्ठान किया। शनिवार को जल अनुष्ठान के विशाल भंडारे में 1100 कन्या व 501 ब्राह्मण का पूजन कर वस्त्र और दक्षिणा भेंट की गई। भंडारे में राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली के शिष्यों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे में धर्म सिंह माहुरा, अशोक गहलोत प्रधान, देवा ठाकुर, सत्यवीर ठाकुर, विजय सिंह मास्टर, राजवीर सिंह, डॉ. रवि, टुंडाराम मास्टर, माखन बाबा, छैलबिहारी शर्मा, हरिनारायण वकील, नितिन, राममूर्ति चौधरी, कुमारेंद्र सिंह आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें