फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दूर दराज से तीर्थनगरी पहुंच रहे कांवड़िये

Thu, 29 Feb 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी (कासगंज)। तीर्थनगरी का लक्खी कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। मध्यप्रदेश के दूरस्थ इलाकों के श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह श्रद्धालु गुना, शिवपुरी के आसपास के इलाकों के हैं। साढ़े तीन सौ से साढ़े चार सौ किलोमीटर यात्रा पर कांवड़िये कांवड़ भरकर निकल रहे हैं। हालांकि अभी भीड़ अधिक नहीं है, लेकिन जल्द श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।दरअसल, महाशिवरात्रि से पहले तीर्थनगरी आने वाले कांवड़ियों की संख्या में दो मार्च से गुणात्मक वृद्धि होने लगेगी। ग्वालियर, आगरा क्षेत्र के कांवड़ियों का जिले में पहुंचना जल्द ही शुरू होगा। महाशिवरात्रि पर्व से तीन दिन पूर्व यह संख्या बढ़ जाएगी। कांवड़ मेले में मुरैना, धौलपुर व अन्य इलाकों के लोग भी आ रहे हैं। कांवड़ियों के आने से घाट के आसपास रहने वाले लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस लक्खी मेले के लिए पूरे साल घाट के दुकानदार व लहरा के लोग इंतजार करते हैं। लहरा में कांच की गंगाजली का निर्माण किया जाता है। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा गंगाजली रखने के लिए कांवड़ें तैयार की जाती हैं। गंगाजली बनाने और कांवड़ बनाने का काम दिनरात किया जा रहा है। लहरा के हरिओम का कहना है कि कांवड़ मेले को लेकर काफी उम्मीदें रहती हैं। अभी मध्यप्रदेश के गुना, शिवपुरी आदि इलाकों के कांवड़िये आ रहे हैं। इसकी एक प्रमुख वजह यह है कि कांवड़ ले जाने के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं लहरा के सतीश का कहना है कि इस बार अधिक संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। इस बार मौसम भी अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें