फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डिवाइडर से टकराया कांवड़ियों का वाहन, आठ घायल

Tue, 23 Jul 2024 03:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी से कांवड़ लेकर एटा के मारहरा जा रहे कांवड़ियों का लोडर वाहन सोमवार की सुबह डिवाइडर से टकरा गया। वाहन में सवार आठ कांवड़िये घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन गंभीर घायल को डॉक्टर ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। जनपद एटा कोतवाली मारहरा के गांव खेड़िया कला निवासी कांवड़िये लेकर सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर लोडर वाहन से पहुंचे। गंगाघाट से गंगाजल लेकर लोडर वाहन पर सवार होकर कांवड़िये अपने गांव जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब 5:30 बजें सोरोंजी मार्ग पर बारह पत्थर मैदान के समीप कांवड़ियों का वाहन डिवाइडर से टकरा गया। उसमें सवार दारा सिंह (18) , अंकित (16),राघवेंद्र(17) ,ताराचंद्र (17), पूरन सिंह (21) व चालक विजय सिंह (45) निवासीगण ग्राम खेड़िया मारहरा एटा और निशांत (18) निवासी ग्राम मारहरा,सौरभ (32) निवासी ग्राम नगला वधू कोतवाली देहात घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने गंभीर घायल अंकित ,राघवेंद्र व पूरन की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें