फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किरावली में कंस मेला 26 और दंगल 27 को

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। कस्बे की गौरवशाली परंपरा को समेटे हुए ऐतिहासिक कंस मेला 26 मार्च एवं विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन 27 मार्च को होगा। मेला संयोजक होलू एवं मेला अध्यक्ष नरेश इंदौलिया ने बताया 26 मार्च को कंस मेला के दाैरान बैंडबाजे से झांकियों के साथ कंस के पुतले के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात 10 बजे से मिनी ग्रामीण स्टेडियम में कवि सम्मेलन होगा, जिसमें हीरेंद्र नरवार, नीरज पांडेय, मोहित सक्सेना ओज कवि, लटूरी लठ्ठ टूंडला, सुनहरी लाल तुरन्त, भगवान सहाय, अंकिता शुक्ला, मुकेश श्रीवास्तव कविता पाठ करेंगे। 27 मार्च शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से विशाल कुश्ती दंगल मौनी बाबा मंदिर मिनी ग्रामीण स्टेडियम में होगा, जिसमें नामी गिरामी पहलवान भाग लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें