फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ के बीच 22 तक निरस्त रहेगी कानपुर पैसेंजर

Wed, 08 May 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा कार्य कराए जाने के चलते ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते ट्रेन संख्या 05344 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज को फतेहगढ़ से शार्ट ओरिजनेट किया गया है। ट्रेन बुधवार से 22 मई तक फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। इससे कानपुर की ओर जाने वाले स्थानीय यात्रियों को दिक्कतें होंगी। रेलवे प्रशासन फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 एवं 3 पर पैदल उपरिगामी पुल, लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ी का निर्माण कराएगा। ऐसे में 4 अगस्त तक ब्लाॅक लिया गया है। इससे गाड़ी संख्या 05344 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज फर्रुखाबाद से फतेहगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। जनसपंर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। यह ट्रेन फर्रुखाबाद से न मिलकर फतेहगढ़ से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें