फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में भीषण हादसा: सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से टकराई कन्नौज डिपो की बस, तीन यात्रियों की मौत, 20 घायल

Tue, 05 Jul 2022 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र में सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस से कन्नौज डिपो की बस टकरा गई। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव सैंथरी के पास में सोमवार की रात साढ़े दस बजे के करीब सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस खड़ी थी। तभी पीछे से आ रही कन्नौज डिपो की बस के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बसों में सवार 23 लोग घायल हो गए। इसमें से एक यात्री की मेडिकल कॉलेज और दो की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


हादसे में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी सिकंदराबाद डिपो की बस का संविदा चालक निवासी बुलंदशहर मनोज अग्रवाल (41) की मेडिकल कॉलेज लाते समय में रास्ते में मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से गंभीर हालत में आगरा रेफर किए गए 60 वर्षीय राम प्रसाद और इसकी 12 वर्षीय नाती रौनक निवासीगण मलीहाबाद लखनऊ की उपचार के दौरान मौत हो गई। इन दोनों की मौत की पुष्टि मंगलवार की सुबह हो सकी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। 

नौ यात्रियों की हालत गंभीर 

नौ घायलों का उपचार आगरा और सैफई में चल रहा है जबकि 11 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कर दी गई। सिकंद्राबाद बस में सवार घायल यात्रियों ने बताया कि चालक सड़क किनारे बस खड़ी करने के बाद लघुशंका के लिए गया और बाद में टायरों को देखने लगा तभी हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सकीट सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कन्नौज डिपो की रोडवेज बस चालक ने सड़क किनारे खड़ी सिकंदराबाद रोडवेज बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायलों को रेफर किया गया है। चालक सहित तीन की मौत हो गई है, जबकि 20 घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें