आगरा। ताजनगरी के बास्केटबॉल कोच कन्हैया पाठक को उत्तर प्रदेश की 41वीं यूथ बालिका बास्केटबॉल टीम का सहायक प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। कन्हैया पाठक 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित होने वाली 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम का मार्गदर्शन करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. गिरधर शर्मा सहित जिले के खेलप्रेमियों, पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।