कासगंज पटियाली में बसपा के महिला सम्मेलन में मुख्य अथिति कल्पना मिश्रा का फूलमाला पहना कर स्वाग?
- फोटो : KASGANJ
पटियाली (कासगंज)। बहुजन समाज पार्टी की महिला जागरूकता अभियान की राष्ट्रीय संयोजक कल्पना मिश्रा ने महिलाओं में उत्साह भरते हुए बसपा से जुड़ने की अपील की। बसपा की महिला नेता का जोशीला स्वागत भी किया गया। महिला सम्मेलन की मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा के अलावा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे व अरुण दुबे थे। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सम्मेलन की अध्यक्ष डॉ. शशि मिश्रा और प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने मुख्य अतिथि कल्पना मिश्रा को सोने की चैन भेंट की। चांदी का मुकुट पहनाया, शॉल ओढ़ाई और मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। अन्य अतिथियों को भी शॉल ओढ़ाकर व चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने बसपा की नीतियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में पहुंची महिलाओं ने बसपा को सहयोग करने का भरोसा दिया। इस महिला सम्मेलन में महिलाओं के बीच काफी उत्साह देखा गया।