कल्पना चावला हाउस ने जीती प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी में प्रधानाचार्य सुमन यादव के नेतृत्व में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कल्पना चावला हाउस की टीम विजेता घोषित की गई।
कार्यक्रम प्रभारी समीक्षा की देखरेख में जूनियर वर्ग के लिए क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया। क्विज कंपटीशन में टीम ए सरोजिनी हाउस ने शालिनी राजपूत के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। टीम बी इंदिरा हाउस ने सृष्टि चौहान के नेतृत्व में प्रतिभाग किया। टीम सी कल्पना चावला हाउस ने कुमारी गुनगुन के नेतृत्व में प्रतिभा किया। प्रत्येक टीम में पांच छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें टीम सी कल्पना चावला हाउस ने सर्वाधिक प्रश्नों का जवाब देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में महिला हेल्पलाइन नंबर और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान व स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं की सहभागिता से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर आशा शर्मा, डॉ. सरोज यादव, ज्योति सक्सेना, पूनम दुबे, शैली पांडेय, महजबी खान आदि मौजूद रहे।