फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स में केए कॉलेज बना चैंपियन

Thu, 07 Dec 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के बैनर तले अंतर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजन 6 व 7 दिसंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में किया गया। इसमें विवि संबंद्ध 32 महाविद्यालयों के एथलीटों ने प्रतिभाग किया। केए पीजी कॉलेज कासगंज की पुरुष एवं महिला टीमें चैंपियन रही। कॉलेज के प्रतिशाली एथलीट भारत शर्मा और सोनी यादव ने अपने-अपने वर्गों में क्रमश : 3-3 पदक जीते। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका रहे डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि केए कॉलेज के खिलाड़ी आनंद कुमार ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक, दिनेश कुमार ने 10000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, रंजीत कुमार ने रजत पदक, 21 किलोमीटर दौड़ में रंजीत कुमार ने स्वर्ण पदक, दिनेश कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। लंबी कूद में शिवम कुमार ने रजत पदक जीता। भारत शर्मा ने गोला फेंक, चक्का फेंक और तार गोला फेंक में रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग में केए कॉलेज की खिलाड़ी अर्चना ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। सोनी यादव ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य, 800 मीटर दौड़ में रजत और हेप्टाथलॉन में स्वर्ण पदक जीता। निर्णायकों की भूमिका डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, डॉ. रीता गुप्ता, डॉ. दीपिका चौधरी, हर्ष कुमार, डॉ. मानसिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें