आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित कनिष्ठ सहायक की मुख्य परीक्षा में 61 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कुल 12,826 पंजीकृत में से 7,861 अभ्यर्थियों उपस्थित रहे, जबकि 4,965 अनुपस्थित रहे। 28 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। मुख्य परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र में हिंदी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के विषय शामिल रहे। गलत उत्तर पर एक-चौथाई (25 प्रतिशत) अंक की नेगेटिव मार्किंग थी। डीआईओएस (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर 28 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।