न्यायिक अधिकारियों का तबादला हुआ
मैनपुरी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक अपर जिला जज सहित मजिस्ट्रेटों के तबादले कर दिए हैं। अपर जिला जज पूनम राजपूत को बागपत में भेजा गया है।
अपर जिला जज राकेश पटेल को देवरिया से, जेपी सिंह को बलरामपुर से, सपनदीप को अमरोहा से कमल सिंह को महाराजगंज से, डॉक्टर इंद्रा सिंह को देवरिया से, जयप्रकाश को गोरखपुर से तथा कुलदीप सिंह को ललितपुर से मैनपुरी में अपर जिला जज के पद पर भेजा गया है। मजिस्ट्रेटों में मैनपुरी में तैनात सिविल जज अमित सिंह को गोंडा, रवि कुमार सागर को गौतमबुद्ध नगर, रचना रावत को बरेली, प्रशांत वर्मा को कानपुर नगर, गौरव प्रकाश को सीतापुर, सत्येंद्र कुमार चौधरी को मुजफ्फरनगर भेजा गया है। दूसरे जिलों में तैनात मजिस्ट्रेट फरहीन खान को बांदा से, विमलेश सरोज को बरेली से मैनपुरी भेजा गया है। संवाद