आगरा। दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। 13 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बल्केश्वर में सुबह 10 बजे से रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ज्ञान देवी के अनुसार, यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है। जिले के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक व अन्य सभी दस्तावेज के साथ मेले में शामिल हो सकते हैं।