फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जितेंद्र मिश्र स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। उच्च न्यायालय प्रयागराज ने न्यायिक अधिकारियों में फेरबदल किया है। खाली चल रहे स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट के पद पर जितेंद्र मिश्र को भेजा है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम त्यागी के मार्ग दुर्घटना में हुए निधन के बाद से पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय प्रयागराज के डिप्टी रजिस्ट्रार सतीश कुमार पुष्कर ने न्यायिक अधिकारियों में बदलाव की सूची जारी की है। अपर जिला जज तृतीय स्नेहा नेगी को अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय बनाया है। अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय लवी यादव का गैर जिले में तबादला हो चुका है। एफटीसी द्वितीय जज चेतना चौहान को एफटीसी जज प्रथम बनाया गया है। एफटीसी द्वितीय जज का पद खाली हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें