आगरा में भीषण गर्मी का कहर जारी है। गुरुवार सुबह से ही तेज तपिश से लोग परेशान दिखे। वहीं ताजमहल पर भी भीषण गर्मी में पर्यटक व्याकुल नजर आए। इस दौरान झारखंड से आई महिला पर्यटक अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।