फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मकान के ताले तोड़ कर तीन लाख के जेवर-नकदी चोरी

Sun, 11 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में बड़ी नगरिया स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोर करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। ताला तोड़ने की वारदात पास लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। रविवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया निवासी रीना देवी की शनिवार को तबियत खराब हो गई थी। पति बबलू घर में ताला लगाकर पत्नी को उपचार के लिए ले गए थे। रात में करीब 12 बजे एक बाइक पर तीन चोर वहां आए और एक चोर ने सरिया से मकान के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा। इसके बाद दो चोर मकान के अंदर घुस गए और एक साथी वहां से चला गया। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये के जेवर नकदी चोरी कर लिए। रविवार की सुबह घर पहुंची रीना देवी ने ताले टूटे देखे तो होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब तीन लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी की जानकारी दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर काेतवाली ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें