फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लखनपुरा में मकान से लाखों के जेवर-नकदी चोरी

Thu, 19 Mar 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र डौकी के ग्राम लखनपुरा में बुधवार को चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। लखनपुरा निवासी सुरजीत पुत्र भीमसेन धाकरे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को परिवार के साथ गांव में ही हो रही श्रीमद् भागवत कथा सुनने गए थे। अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। जब वे कथा सुनकर वापस लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे जेवरात और नकदी गायब थे। पीड़ित ने थाना डौकी तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें