ताला तोड़कर आभूषण और मोबाइल चोरी
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुरी में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
ध्रुव सिंह के मकान में घुसकर चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। ध्रुव सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से खाना खाकर पास ही में स्थित दुकान में सोने चले गए थे। घर की महिलाएं व बच्चे बरामदे में सो रहे थे। तभी चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। गांव केे ही विपिन कुमार अपने घर के कमरे का दरवाजा खोल कर सो रहे थे। चोरों ने मेज पर रखे एक मोबाइल व दो हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और परिजन से जानकारी जुटाई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद