फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सोने के बिस्किट का लालच देकर महिला से लूटे जेवर-नकदी

Fri, 17 May 2024 01:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ससुराल से मायके जा रही महिला को रास्ते में तीन लोगों ने सोने का बिस्किट देने का लालच देकर लूट लिया। लुटेरे महिला से दस हजार रुपये के साथ जेवरात आदि लूट कर साथ ले गए। महिला ने कासगंज कोतवाली में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नामजद तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, थाना ढोलना थाने के घिनौना गांव निवासी विजय देवी पत्नी महावीर सिंह 5 मई को ससुराल से मायके तिलसई खुद जा रहीं थीं। रास्ते में बारहद्वारी के पास उन्हें एक युवक ने रोक लिया और सोने के बिस्किट में हिस्सा देने का लालच देकर अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद युवक उसे लेकर आवास विकास में टंकी के पास पहुंचा।
महिला का आरोप है कि यहां तीन युवक मौजूद थे, जिन्होंने उसकी जंजीर, कुंडल, पायल, बाली, अंगूठी, कुंदनी और 10 हजार रुपये लूट लिए और उसे नकली सोने का बिस्किट थमा दिए। इस मामले में पीड़िता ने तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। न ही किसी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने इस मामले में राज्य महिला आयोग को भी पत्र लिखा है। सीओ सदर अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दो आरोपियों को चिह्नित किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें