फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पानी में डूबने से हुई थी जीतू की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव परशुरामपुर निवासी किशोर जीतू की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मंगलवार को लापता हुए गांव परशुरामपुर निवासी सत्यपाल यादव के 16 वर्षीय पुत्र जीतू का शव बुधवार को ईशन नदी में पड़ा मिला था। परिजन की ओर से कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना (डाउनिंग) बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि जीतू की मौ पानी में डूबने की वजह से हुई है। अभी तक परिजन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें