जेईई एडवांस की परीक्षा सोमवार को चार केंद्रों पर होगी। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी स्लीपर पहनकर जाएं तो ही बेहतर है। जूते-मौजे पहनकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। ताबीज, घड़ी, हेयर पिन, रिंग, नेकलेस, चेन पर भी पाबंदी रहेगी। परीक्षार्थी आधी बाजू के कपड़े ही पहनकर जाएं।
परीक्षा के लिए आगरा में डीईपीजी कालेज सिकंदरा, आरकेजीएम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी सिकंदरा, कुणाल एजूकेशन एकेडमी तेहरा और देव टेक्नीकल कैंपस कुबेरपुर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र और परिचय प्रमाणपत्र अवश्य लेकर जाएं।
पहला पेपर सुबह नौ से 12 बजे तक होगा। दूसरा पेपर दोपहर दो से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें और सुबह साढ़े सात बजे तक केंद्र पर पहुंच जाएं। करियर काउंसलर जय वर्मा का कहना है कि जेईई मैन उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही इसमें शामिल हो सकते हैं। निगेटिव अंकों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की जरूरत है।