फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: जेई ने महिला शिक्षिका से की गाली गलौज

Tue, 14 Feb 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली।
विज्ञापन

बिजली चेकिंग अभियान के दौरान जेई ने एक महिला शिक्षिका के साथ अभद्रता की। पीड़िता ने गालियां देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र मौलाना अबुल कलाम आजाद बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जाजिब उमर ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। बताया कि दोपहर करीब 12 बजे विद्युत विभाग के एक जेई अपनी टीम के साथ विद्यालय परिसर में चेकिंग के लिए आए थे। परिसर में मौजूद महिला अध्यापिका से बकाया विद्युत बिल जमा करने को कहा। महिला अध्यापिका ने प्रधानाचार्य द्वारा बिल जमा करने की बात कही गई। तब जेई ने लाइनमैन से कनेक्शन काटने के लिए कहा। महिला शिक्षिका ने कहा कि वह प्रधानाचार्य के आने का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर जेई आग बबूला हो गए और शिक्षिका को गालियां देने लगे। इसके बाद शिक्षिका रोकर वहां से चली गई। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें