फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janakpuri Mahotsav 2023: संजय प्लेस में सजाई जाएगी जनकपुरी, 10 अक्टूबर को निकलेगी राम बारात

Mon, 07 Aug 2023 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में इस बार संजय प्लेस में जनकपुरी सजेगी। भगवान राम की बारात के स्वागत के लिए यहां जनकमहल बनाया जाएगा। आगरा में होने वाले ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के तहत इस वर्ष जनकपुरी संजय प्लेस में सजाने का फैसला किया गया है। 

 
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला 2023 के लिए मिथिला नगरी यानी जनकपुरी संजय प्लेस में 10 से 12 अक्टूबर को सजाई जाएगी। इसके पहले 1994 में जनकपुरी संजय प्लेस में सजाई जा चुकी है।

विज्ञापन


श्रीराम लीला कमेटी की रविवार शाम को श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित बैठक में 2023 की जनकपुरी के स्थल की घोषणा की गई। कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने बताया कि कमेटी ने स्थल चयन के लिए कोर कमेटी का चयन किया था। कोर कमेटी के पास 10 से अधिक स्थानों पर जनकपुरी सजाने के प्रस्ताव आए थे। इनमें कमला नगर, नेहरू नगर, जयपुर हाउस, संजय प्लेस आदि शामिल थे।

कोर कमेटी के सदस्यों ने प्रस्तावों के आधार पर संबंधित क्षेत्रों का दौरा करके जायजा लिया। इसके बाद शहर के बीचो बीच मंच के लिए संजय प्लेस को उपयुक्त माना गया। यहां पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थान, लाखों श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग द्वार और अन्य व्यवस्थाएं बेहतर पाई गईं। इस पर कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने संजय प्लेस में मिथिला नगरी बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन


संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उन्होंने श्रीराम लीला कमेटी को धन्यवाद दिया। संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन के हीरेन अग्रवाल ने बताया कि इस बार जनकपुरी को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। संजय प्लेस के निवासियों के लिए यह हर्ष का विषय है। वह एक बार फिर से श्रीराम की बरात का स्वागत करने के लिए वो उत्सुक हैं।

बैठक में रामलीला कमेटी के अतुल बंसल, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश अग्रवाल, विनोद जौहरी, ताराचंद, संजय सादाबाद, संजय तिवारी व जनकपुरी कमेटी से शिब्बीमल अग्रवाल, पीएल शर्मा, मुरारीलाल, अनुराग बंसल, अनिल अग्रवाल, विनय मित्तल, केएस अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें