किरावली। बुधवार को जनसेवा दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजेश ठाकुर ने पत्रकार वार्ता में बताया 10 जनवरी को जनसेवा दल के तत्वावधान में जन लोक मोर्चा की वंचित अधिकार रैली किरावली के रामवीर क्रीड़ा स्थल से निकाली जाएगी। रैली से पहले सभा को सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनेश ठाकुर सम्बोधित करेंगे। यह छठवीं रैली है, जो हेलीकॉप्टर से हो रही है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य है कि सब वंचित एक मंच पर आएं। यह रैली अब तक की सबसे विशाल रैली होगी, जो मील का पत्थर साबित होगी। रैली में आगरा मंडल के हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। पत्रकार वार्ता में राम-लखन सविता प्रदेश सचिव, भोला राम सविता प्रदेश प्रभारी, वासुदेव सविता मंडल अध्यक्ष, पवन सविता जिला अध्यक्ष, उमेश नन्द वंशी प्रदेश प्रभारी, नरेश चित्तोडिया, चेतराम सविता, राहुल ठाकुर, डाॅ. आदित्य आदि मौजूद रहे।