फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोहनपुरा सहकारी समिति पर खुला जन औषधि केंद्र

Fri, 01 Mar 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहकारिता से समृद्धि की ओर अभियान के तहत सहकारी समितियों को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मोहनपुरा सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को जनऔषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र के खुलने से क्षेत्र की लगभग दो लाख आबादी को सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है। लोगों को सस्ती दवा एवं सहकारी समितियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जनऔषधि केंद्र खोले जा रहे है। मोहनपुरा समिति में केंद्र खोला गया है। यह सहकारी समिति पर जिले का दूसरा केंद्र है। अभी छह और समितियों पर इसी तरह के केंंद्र खोले जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही इन केंद्रों को खोला जाएगा। जिससे समितियों के साथ ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। एआर कोआपरेटिव बीके मिश्रा ने बताया कि जल्द ही इस समिति पर मिनी पेट्रोल पंप भी खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें