फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक फंसने से सौंरिख मार्ग पर एक घंटे तक रहा जाम

Tue, 30 May 2023 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा।
विज्ञापन

रामनगर-सौरिख मार्ग पर गांव गुलरियापुर के पास मंगलवार की सुबह एक ट्रक खराब हो गया। मार्ग पर ट्रक फंसने की वजह से कुछ ही देर में मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे रामनगर-सौरिख मार्ग पर गांव गुलरियापुर गांव मौरंग लादकर ले जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। उसका एक्सल टूट गया। जिसके चलते मार्ग पर बड़े वाहन फंस गए। कुछ ही देर में मार्ग के दोनों ओर बड़े और छोटे वाहनों की कतार लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंंच गई और स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम को खुलवाने के प्रयास शुरू किए गए। किसी तरह से ट्रक के आसपास फैले सामान आदि को हटवाने के बाद कुछ मार्ग बनाया गया। इसके बाद जाम में फंसे वाहनों को गुजारा गया। करीब एक घंटा तक लोग जाम में फंस कर परेशान नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि रामनगर सौरिख मार्ग स्टेट हाइवे के तहत अभी बनाया गया था। लेकिन गुलरियापुर व रविदासपुर में विवादित जगह होने की वजह से सड़क नहीं बन सकी। इसके चलते आए दिन जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें