फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: जलेसर विधायक सहित 360 कोरोना पॉजिटिव, तीन की हुई मौत

Tue, 04 May 2021 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

जलेसर विधायक सहित 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7014 हो गई है। वहीं, जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जनपद में जलेसर विधायक सहित 360 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 7014 हो गई है। वहीं, जिले में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। शहर के मोहल्ला दिनेश नगर निवासी एक बुजुर्ग तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी रविवार रात को मौत हो गई। वहीं अवागढ़ के मीसांकला निवासी एक व्यक्ति चार दिन पूर्व पॉजिटिव आया। जिसे बागवाला के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। चुरथरा कोविड अस्पताल में एक बुजुर्ग की मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके साथ ही जिले में 360 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को जिले में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। जो  कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उन्हें स्वास्थ्य टीमों द्वारा होम आइसोलेट किया जा रहा है।  -लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी।

बर्न वार्ड में भर्ती संक्रमित मरीज
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को तीन पॉजिटिव निकले। उन्होंने घर सहित बागवाला कोविड अस्पताल में जाने से मना कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने कोविड अस्पताल जाने को कहा, लेकिन मरीज तैयार नहीं हुए। इस पर उन्हें बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। 
विज्ञापन


कोरोना अपडेट 
पॉजिटिव केस- 7017
स्वस्थ लोग- 4330
जिले में कुल मौत - 91
सक्रिय केस- 2596

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें