14एमएनपी-39-जैन समाज के कार्यक्रम में प्रवचन देते जैन मुनि
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर में कचहरी रोड पर चल रहे प्रवचन में शुक्रवार सुबह आचार्य प्रसन्न सागर महाराज ने जीवन में पांच बातों का ख्याल रखने की सलाह दी। मुनिश्री ने कहा कि शाश्वत तीर्थ अयोध्या की यात्रा जरूरी की जाए, क्योंकि यहां तीर्थकर पैदा हुए। शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर की यात्रा जहां अनंत जीवों ने मुक्ति प्राप्त की। सोमत्नेश्वर बाहुबली भगवान के दर्शन करना। पुष्पवान जीव की मुनि दीक्षा के दर्शन करना और किसी मुनि की समाधि क्रिया को देखना और समाधि के बाद तीन परिक्रमा करना। शाम की पाली में आनंद यात्रा का आयोजन हुआ। इसमें मुनि ने उपस्थित लोगों को हंसाने का कार्य किया। मुनि पीयूष सागर में जीवन जीने की कला के लिए तीन बातें बताईं। उन्होंने कहा कि हमेश सतर्क रहो, हमेशा सकारात्मक सोचो, हमेशा खुश रहो। डॉ. सुशील जैन ने आचार्य प्रसन्न सागर व अन्य जैन मुनियों के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीओ भोगांव प्रयांक जैन, प्रमोद जैन, पंकज जैन, सवाईलाल जैन, पदमा जैन, कमल जैन, गौरव जैन, नितिन जैन, राकेश जैन, पिंकी, अक्षय जैन, शुभम जैन, आदेश जैन, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सौरभ जैन ने किया।